Murder in Ranchi: रांची में अंधविश्वास में महिला की गर्दन काटी, जानें पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:13 PM IST

Ranchi police: रांची में अंधविश्वास में महिलाओं की हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब‌ 65 साल की महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के पति ने पुलिस को घटना से जुड़ी जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS

  • रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र की घटना
  • पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना
  • जनप्रतिनिधियों ने भी घटना की ली जानकारी

Ranchi Crime News: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सौदाग फिर चर्चा का विषय बना है। यहां डायन बिसाही का आरोप लगाकर 65 साल की महिला की हत्या कर दी गई है। अंधविश्वास में आरोपी ने टांगी (धारदार हथियार) से महिला की गर्दन काट डाली है। मृतका की पहचान फूलमनी लिंडा के रूप में हुई है। उसके पति पुसा लिंडा ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को घटना से जुड़ी जानकारी दी है।

CRIME NEWS

प्रतीकात्मक फोटो

पीड़ित पति ने ओपी प्रभारी को बताया है कि, फूलमनी घर से खाना खाकर सौदाग महुआ टोली में खेत गई थी। वह फसल की रखवाली करती थी। शनिवार को सूचना मिली की किसी ने उसकी हत्या कर दी है। ऐसे में वह एवं उनके बेटे गोपाल लिंडा, खादी लिंडा और चैतु लिंडा घटनास्थल पर पहुंचे।

End of Feed