Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अवैध संबंधों के शक में कमर्जी थाने में कार्यरत प्रधान आरक्षक की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की बेटी ने अपने पिता के लिए फांसी की मांग की है जिससे वो भी मम्मी की तरह तड़प तड़प कर मरे। यह पूरी घटना सोमवार की रात की है।
सीधी : पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला
सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कॉलोनी के जी 7 ब्लॉक में पति वीरेंद्र साकेत ने अपने ही पत्नी प्रधान आरक्षक सविता साकेत की अवैध संबंधों के शक में बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक सविता साकेत वर्तमान में कमर्जी थाना में, प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थी जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पति जलसंसाधन विभाग में ड्राइवर था जो खुद की गाड़ी चलाता था।
मृत महिला के दो बच्चे हैं एक बेटी की उम्र 20 वर्ष है जबकि बेटा 22 साल का है जो इंदौर में पढ़ाई करता है । बेटी घटना के समय अपने ननिहाल में थी। घटना को लेकर बेटी आंचल ने बताया कि मम्मी पापा का विवाद बीते 4 सालों से चल रहा है। उसने कहा कि मैं होती तो शायद यह घटना ना होती, पापा मम्मी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करते थे, मम्मी पुलिस में है ड्यूटी करती थीं।
बेटी ने बताया कि कभी कभार देर रात होने पर शक करते थे और विवाद करते थे। बेटी बोली कि पापा को फांसी की सजा होनी चाहिए जैसे मेरी मम्मी तड़प तड़प के मरी है, इस तरह उसको भी तड़प-तड़प के मरना देखना चाहती हूं। घटना के बाद मौके पर सीधी पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस पहुंची, और जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। रीवा जोन के डीआईजी हेमन्त सिंह चौहान ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
