दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। दो बदमाशों ने खुद को हरियाणा पुलिस से बताकर ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से 1.60 करोड़ रुपये लूट लिए। इसमें 20 लाख नकद और 1400 ग्राम सोना था। ज्वेलर शंकर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहदरा के छोटा बाजार में दिनहदाड़े दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक ज्वेलरी की दुकान में 1.60 करोड़ रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान में चोरी का सोना गलाने का आरोप लगाकर चेकिंग करने के बहाने बदमाश दुकान में घुसे थे, दुकान पर मौजूद तीन कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट कर 20 लाख रुपये व 1400 ग्राम सोना लूटकर ले गए
फर्श बाजार थाना पुलिस ने ज्वेलर शंकर पुजारी की शिकायत पर लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है, आशंका है कि इस वारदात में ज्वेलर के किसी करीबी व कर्मचारी का हाथ हो सकता है। शंकर पुजारी छोटा बाजार की मेम वाली गली में पहली मंजिल पर ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद वह दुकान की चेकिंग करने लगे। दुकान में रखे 20 लाख रुपये व 1400 ग्राम सोना लूट लिया।
