Haryana Murder Case: पत्नी को GYM Trainer से हुआ प्यार, पति के खिलाफ रची मौत की साजिश; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Haryana Murder Case: पानीपत में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या के तीन साल बाद, एक व्हाट्सएप संदेश और एक पुलिस अधिकारी की पैनी नजर ने कथित तौर पर पीड़ित की पत्नी द्वारा रची गई एक संदिग्ध हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है । इस मामले में अब पुलिस ने महिलो और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana Murder Case: हरियाणा के पानीपत में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या के तीन साल बाद, एक व्हाट्सएप संदेश और एक पुलिस अधिकारी की पैनी नजर ने कथित तौर पर पीड़ित की पत्नी द्वारा रची गई एक संदिग्ध हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार, विनोद भरारा की 15 दिसंबर, 2021 को उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली चलाने वाला देव सुनार था, जो एक ट्रक ड्राइवर था। गिरफ्तारी के समय, देव सुनार ने पुलिस को बताया था कि उसने विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने दुर्घटना मामले में अदालत के बाहर समझौता करने से इनकार कर दिया था।

Crime News

पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर की पति की हत्या

पीड़ित मर चुका था, शूटर जेल में था और मामला ठंडे बस्ते में था। और फिर, जिला पुलिस प्रमुख और आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत के फोन पर एक व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश ने पुलिस अधिकारी से मामले की फिर से जांच करने का आग्रह किया और संदेह जताया कि विनोद के बहुत करीबी किसी ने उसकी हत्या की साजिश रची है। पुलिस ने पाया कि यह संदेश विनोद के भाई प्रमोद ने भेजा था, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है। जब अधिकारी ने फाइलों को बारीकी से खंगाला, तो उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है।

End of Feed