क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से 40 लाख की रंगदारी मांगी, आरोपी महिला को गुरूग्राम पुलिस ने दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2023, 12:34 AM IST

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह से 40 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस ने एक पूर्व महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिल्ली के खिड़की गांव निवासी हेमा कौशिक उर्फ डिंपी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर शबनम सिंह को झूठे मामले में फंसाने और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।उसने कथित तौर पर युवराज सिंह की मां से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, लेकिन मंगलवार को उसे 5 लाख रुपये एडवांस लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि, जांच में शामिल होने के बाद महिला को बाद में पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया।

cheating with yuvraj singhs mother

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह से 40 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश

End of Feed