Gurugram Gang Rape: युवती ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2023, 12:00 AM IST

Gurugram gang rape news: शिकायत के अनुसार, पीड़िता को लाने वाले व्यक्ति ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया और उसके साथ पांच से अधिक लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Gurugram Crime News: पश्चिम बंगाल से नौकरी के लिए यहां लाई गई 24 वर्षीय युवती के साथ चक्करपुर इलाके में कम से कम पांच लोगों ने कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।करीब एक साल पहले एक परिचित उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर गुरुग्राम ले आया था।

Gurugram gang rape

प्रतीकात्मक फोटो

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे बलात्कार के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

End of Feed