हत्यारा दामाद-बेटी: न साली को छोड़ा न दादी सास को, मां को भी दिया मार, अफजल को फंसाने में धरा गया

Murder Mystery: गुजरात में एक शख्स ने पुलिस को अपनी पत्नी की दादी की हत्या की सूचना दी। उसने दावा किया कि हत्या उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार अफजल ने की है। बाद में हत्या का मास्टरमाइंड वही निकला।

Murder Mystery: गुजरात में पुलिस ने एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया, जिसके बारे में हत्यारे के अलावा किसी को पता ही नहीं था। हत्या हुई, लेकिन कोई नहीं जानता था कि हत्या हुई और जानता कैसे, हत्या दामाद और घर की बेटी ने ही मिलकर की थी। हर हत्या के बाद उसे प्राकृतिक मौत बता दिया जाता। सिर्फ दो लोग इन हत्याओं को जानते थे और दोनों हत्यारे ही थे। लेकिन एक दिन दोनों में फूट पड़ गई, पत्नी, पति को छोड़कर चली गई। तब पति ने पत्नी के साथी अफजल को फंसाने की कोशिश की, इसी में ये राज सामने आया और फिर तीन हत्याओं का पता चला। आइए पढ़ते हैं पूरी मर्डर मिस्ट्री...!

End of Feed