Umesh Pal murder case : उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को धरपकड़ के लिए यूपी एटीएस लगातार दबिश दे रही है लेकिन गुड्डू मुस्लिम और अन्य आरोपी अभी उसकी पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों के बारे में सुराग पाने के लिए पुलिस ने उनके सिर पर रखा इनाम 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम के फर्जी पहचान पत्र पर पश्चिमी यूपी में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच माफिया हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के भाई अशरफ ने कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पेशी की मांग की है।
Umesh Pal murder case : गुड्डू मुस्लिम के पश्चिमी यूपी में छिपे होने का शक, आरोपियों पर ईनामी राशि अब हुई 5 लाख
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 14, 2023, 02:17 PM IST
Umesh Pal murder case : यूपी के ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि अतीक को यूपी लाने के लिए अर्जी दी जाएगी। साथ ही हत्याकांड में फरार सभी सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद से पूछताछ को लेकर यूपी ATS की दो टीमों का गठन हुआ है। एक टीम यूपी में, दूसरी टीम अहमदाबाद में होने की संभावना है।
End of Feed
