क्रिप्टोकरंसी में निवेश और फायदे का दिखाया सब्जबाग, गाजियाबाद के शख्स से ठगे 43 लाख रुपये

पीड़ित सुबोध त्यागी ने बताया कि उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश करके बड़ी कमाई का दावा किया गया था। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पैसा निवेश करने को कहा और कमाई के आंकड़े भी दिखाए।

Cryptocurrency Cheating: क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गाजिबाद में ऐसे ही एक मामले में ठगों ने 5 गुना तक कमाई करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 43 लाख रुपये ठग लिए। बृज विहार के रहने वाले सुबोध त्यागी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठगी की शुरुआत पीड़ित को वॉ्ट्सऐप ग्रुप में जोड़कर हुई थी।

निवेश और बड़े फायदे का दावा किया

पीड़ित सुबोध त्यागी ने बताया कि उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश करके बड़ी कमाई का दावा किया गया था। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पैसा निवेश करने को कहा और कमाई के आंकड़े भी दिखाए। वह उनकी बातों में आ गए और कई बार निवेश किया। इस दौरान ठगों ने कई खातों में उनसे 43.40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी उनसे और रकम भेजने को कह रहे थे। इस दौरान सुबोध के खाते में डॉलर में रकम दिखती रही। जब ठग उनसे और पैसे मांगने लगे तो उनके पास पैसे खत्म हो चुके थे। तब आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed