CBI भी हैरान, कस्टम अधिकारी ही कर रहे थे G-Pay से अवैध वसूली! सिंडिकेट की तलाश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 09:06 AM IST

G-Pay Extortion Gate : इस मामले में सीबीआई अब तक तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस सभी मामलों में लोडर कर्मियों की मिलीभगत से सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा यात्रियों से पैसे वसूले गए थे। पहले मामले में दुबई से लौटे पैसेंजर से एक लाख 20 हजार की वसूली की बात सामने आई थी।

G-Pay Extortion Gate : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जी-पे के माध्यम से जबरन वसूली मामले ने जांच एजेंसियों को हैरान करके रख दिया है। यहां सप्ताह भर के अंदर एक के बाद एक जी-पे के माध्यम से अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। सीबीआई इनकी जांच कर रही है। अब जांच एजेंसी को इस मामले में एक पूरे सिंडिकेट के शामिल होने का संदेह है।अधिकारी इस पूरे मामले की जांच आपराधिक साजिश के एंगल से भी कर रहे हैं।

Mumbai airport

सिंडिकेट की तलाश में सीबीआई जुट गई है।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

सीबीआई के अधिकारी इस मामले में सिंडिकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रहे हैं। जांच एजेंसी को पूरे मामले में कस्टम अधिकारियों के शामिल होने का संदेह हैं। दरअसल, जबरन वसूली के मामलों के सामने आने के बाद से 38 कस्टम अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इससे सीबीआई का शक और गहरा गया है। बता दें, सीबीआई ऐसे ही पांच और मामलों की जांच कर रही है।

अब तक दर्ज हुईं तीन FIR

इस मामले में सीबीआई अब तक तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस सभी मामलों में लोडर कर्मियों की मिलीभगत से सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा यात्रियों से पैसे वसूले गए थे। पहले मामले में दुबई से लौटे पैसेंजर से एक लाख 20 हजार की वसूली की बात सामने आई थी। दूसरे मामले में 10,500 रुपये की उगाही हुई और तीसरे मामले में एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी भरने के नाम पर 12 हजार की वसूली की गई थी।

End of Feed