'घायल', 'दामिनी' और 'पुकार' जैसी हिट बनाने वाले फिल्मकार राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 11:55 PM IST

Rajkumar Santoshi death threats:जाने माने फिल्कार राजकुमार संतोषी ने मौत की धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा का अनुरोध किया है।

मुंबई: फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती को लिखे पत्र में संतोषी ने मौत की धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा का अनुरोध किया और औपचारिक रूप से अपनी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के पत्रकार सम्मेलन के दौरान हाल की घटना के बारे में बताया।

Filmmaker Rajkumar Santoshi

फिल्मकार राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी

उन्होंने बताया कि निहित स्वार्थ वाले लोगों के एक समूह ने कार्यक्रम में बाधा डाली। संतोषी ने पत्र में कहा, 'बाद में कुछ अज्ञात लोगों से मुझे इस फिल्म की रिलीज और प्रचार रोकने के लिए कई धमकियां मिलीं। मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं और मैं मानता हूं कि अगर ऐसे लोग खुले घूमते हैं तो मुझे तथा मेरे परिवार को गंभीर नुकसान हो सकता है।'

End of Feed