जीजा की गंदी हरकतों से तंग दो बहनों ने दुपट्टे से एक-दूसरे का हाथ बांधकर नदी में कूदकर दी जान

गोंडा में जीजा से परेशान दो बहनों ने नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया बताते हैं कि जीजा दोनों बहनों को किसी की भी न होने की धमकी देता था। साथ ही वीडियो फेसबुक पर वायरल करने के लिए भी धमकाता था।

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों ने सोमवार को यहां नदी में कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके पिता ने अपने दामाद पर अपनी छोटी बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय और 17 वर्षीय बेटियों के साथ उनकी बड़ी बेटी का पति छेड़छाड़ कर रहा था।

suicide

दोनों बहनें बिसुही नदी में कूद गईं (प्रतीकात्मक फोटो)

पिता के मुताबिक, सोमवार सुबह घर से निकलते वक्त उनकी बेटियों ने कहा था कि वे घर छोड़कर जा रही हैं और उनसे कभी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय बेटियों की बात को बहुत गंभीरता से नहीं लिया और दूसरे काम में लग गए।

End of Feed