क्राइम

Moradabad Crime: निजी हॉस्पिटल में नर्स को बंधक बनाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, हैवानियत की सारी हदें की पार

Moradabad Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक अस्पताल में एक डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नर्स ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। पुलिस ने नर्स के पिता की तहरीर पर डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Image

मुरादाबाद में डॉक्टर ने नर्स को बनाया अपनी हवस का शिकार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Moradabad Crime: कोलकाता में महिला के साथ हुए रेप और हत्या जैसा एक और मामला सामने आया है। यूपी के मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात एक डॉक्टर ने नर्स को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, हैवान डॉक्टर ने 20 वर्षीय नर्स को निजी हॉस्पिटल के ऊपर बने कमरे में अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर दर्ज किया केस

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में एवीएम हॉस्पिटल के डॉ. शाहनवाज, वार्ड बॉय जुनैद सहित तीन पर संगीन धाराओं में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार वो आरोपी डॉक्टर के यहां पिछले 10 माह से नर्स का कार्य कर रही थी। पिता ने बताया कि 17 अगस्त को नाइट ड्यूटी थी इस दौरान नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने पीड़िता को आरोपी डॉक्टर के पास ले गए।

ठाकुरद्वारा इलाके की घटना

आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। दुष्कर्म का षड्यंत्र रचने वाले नर्स मेहनाज और वार्ड बाय जुनैद से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना ठाकुरद्वारा इलाके के धोवियो वाली मस्जिद के पास बने एवीएम हॉस्पिटल की ये घटना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article