कई महीनों से सैलरी नहीं दे रहा था बॉस, कर्मचारियों ने घर में घुस कर किया किडनैप, 8 गिरफ्तार

Hyderabad Crime News: हैदराबाद पुलिस ने बताया कि सैलरी न मिलने से गुस्साए कर्मचारी आईटी कंपनी के संस्थापक के घर में घुस गए और उसे बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। कुछ कर्मचारियों ने घर से लैपटॉप, कार, फोन व पासपोर्ट भी चुरा लिए। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Hyderabad Crime News: हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में कर्मचारियों को सैलरी न देने बॉस को भारी पड़ गया। गुस्साए कर्मचारियों ने घर में घुसकर कंपनी के फाउंडर को ही किडनैप कर लिया। उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं घर से कई लैपटॉप, कार, फोन व अन्य सामान भी चुरा लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Employees kidnapped Boss

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों ने आईटी कंपनी के फाउंडर को अगवा कर लिया और उसे श्रीसैलम रोड पर एक होटल में बंधक बनाकर रखा। जबकि अन्य आरोपियों ने उसके घर से लैपटॉप एवं अन्य चीजें चुरा ली। पुलिस का कहना है कि बाद में कंपनी के संस्थापक को छुड़ा लिया गया।

End of Feed