AAP विधायक अमानतुल्ला खान के 3 'करीबियों' को ED ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 11:20 PM IST

ईडी ने अमानतुल्ला खान के विभिन्न परिसरों पर पिछले महीने छापे मारे थे। सूत्रों ने कहा कि जीशान हैदर, दाउद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

आम आदमी पार्टी के कई नेता ईडी के रडार पर हैं। दिल्ली के सीएम तक शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए तलब हो चुके हैं। अब ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ed aap

अमानतुल्ला खान के तीन करीबी को ईडी ने किया गिरफ्तार

End of Feed