देश

एक और मामले में फंसे केजरीवाल, पटना से जारी हुआ समन, PM मोदी के खिलाफ किया था ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 09:19 PM IST

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद वकील रवि भूषण ने इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद समन जारी करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

Image

अरविंद केजरीवाल को जारी हुआ पटना से समन (AAPkaArvind)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक और मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। उन्हें एक और मामले में अब पटना से समन जारी हुआ है। अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट कर उनको अनपढ़ कहे जाने मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है।

12 दिसंबर को होना है पेश

कोर्ट ने उन्हें 12 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद वकील रवि भूषण ने इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद समन जारी करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ IPC की धारा 332, 505 और 500 के तहत कार्रवाई हो रही है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी शख्स के देश के प्रधानमंत्री को अनपढ़ कहने से उनके चाहने वाले आहत हुए हैं। ऐसा करके पीएम की छवि खराब करने कोशिश की गई है।

शराब नीति घोटाले में ED की रडार पर

केजरीवाल इससे पहले दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई और ईडी की रडार पर हैं। सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है, जबकि ईडी पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं। केजरीवाल के बारे में भी कहा जा रहा है कि उनकी भी गिरफ्तारी इस मामले में हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article