क्राइम

योगी' का संकल्प..'क्राइम' का होगा अंत! मथुरा में मुठभेड़, मारा गया 50 हजार का 'हत्यारा'- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 12, 2023, 06:34 PM IST

मथुरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का 'हत्यारा' मारा गया है, उसपर मथुरा में लूट और हत्या के मामले थे।

Image

मारा गया 50 हजार का 'हत्यारा'

मथुरा जिले की पुलिस और एसओजी के साझा अभियान में हत्या और लूटपाट की वारदात में कथित रूप से शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश यहां मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, 'शनिवार रात हाईवे थाना के अंतर्गत एक होटल के पास पुलिस मुठभेड़ में मटिया दरवाजा निवासी फारुख घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

पुलिस के अनुसार, फारुख ने मोहसिन नामक व्यक्ति के साथ मिल कर तीन और चार नवंबर की दरमियानी रात हाईवे थाना क्षेत्र की गुरु कृपा विलास कॉलोनी में कल्पना अग्रवाल की हत्या कर दी थी एवं उनके पति कृष्ण कुमार अग्रवाल को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था और बदमाश वहां से नकदी तथा आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार अग्रवाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।पुलिस ने 10 नवंबर को मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से कुछ नकदी बरामद की थी।पांडे ने बताया कि फारुख की एसओजी टीम तथा थाना हाईवे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया।

एसएसपी ने कहा, 'पुलिस ने फारुख के पास से 21.8 लाख रुपये, आभूषण और एक पिस्तौल बरामद की है।' पुलिस के मुताबिक, लूट की वारदात की साजिश व्यापारी के कार चालक मोहसिन ने ही रची थी। उसने उस रात व्यापारी को वृन्दावन स्थित शो रूम से घर लाने से पहले ही कार में अपने साथी फारुख को छिपा लिया था और घर की एक चाभी भी उसे सौंप दी थी। पुलिस ने कहा कि इसके बाद फारुख ने घटना को अंजाम दिया था, पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article