समुद्र से DRI ने बरामद किया 4.9 किलो सोना, श्रीलंका से हुई थी तस्करी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 6, 2024, 04:38 PM IST

Gold Smuggling: डीआरआई ने तमिलनाडु के पास समुद्र से 4.9 किलोग्राम सोना बरामद किया है। बताया गया है कि गया है कि मछली पकड़ने की नौका के जरिये श्रीलंका से तस्करी कर सोना लाये जाने की खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद डीआरआई और तटरक्षक के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

Crime News: तटरक्षक बल और सीमा शुल्क विभाग के एक संयुक्त अभियान में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने श्रीलंका से तस्करी करने के बाद समुद्र में फेंका गया तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया है। शनिवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि एजेंसियों ने पांच अप्रैल को समुद्र से कुल 4.9 किलोग्राम सोना बरामद किया।

Gold Smuggling

तमिलनाडु के पास समुद्र से 4.9 किलोग्राम सोना बरामद।

समुद्र से 4.9 किलोग्राम सोना बरामद

विज्ञप्ति के अनुसार, तटरक्षक बल और रामनाथपुरम की सीमा शुल्क इकाई के साथ एक संयुक्त अभियान में डीआरआई ने मंडपम के वेदलाई तट के निकट समुद्र से 4.9 किलोग्राम सोना बरामद किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मछली पकड़ने की नौका के जरिये श्रीलंका से तस्करी कर सोना लाये जाने की खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद डीआरआई और तटरक्षक के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

End of Feed