दिल्ली के CR पार्क में कुत्ते की चोरी, नवादा से बरामद, दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 18, 2023, 06:06 PM IST

दिल्ली के साउथ जिला के सीआर पार्क थाना पुलिस ने तकरीबन 24 घंटे के अंदर कुत्ता चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने कुत्ते को नवादा से सुरक्षित बरामद कर मालिक को सौंप दिया।

दिल्ली के साउथ जिला के सीआर पार्क थाना पुलिस ने तकरीबन 24 घंटे के अंदर कुत्ता चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। दरअसल सीसीटीवी फुटेज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सीसीटीवी 17 फरवरी दोपहर 3:00 बजे के आसपास का है जिसमें देखा जा रहा था कि एक काले कपड़ों में कंधे पर बैग लिए शख्स कुत्ते को चोरी करने के लिए पीछे की तरफ भाग रहा है और आखिर में कुत्ते को चुरा कर अपने बैग में डाल देता है और मौके से रफूचक्कर हो जाता है। पीड़ित की शिकायत पर CR पार्क थाना पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। कई टीमों का गठन किया और 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिर में दो आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस ने कुत्ते को नवादा से सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया।

End of Feed