Dog Attack News : बरेली में आदमखोर कुत्‍तों ने मासूम की ली जान, नोंच-नोंचकर किया लहूलुहान

Dog Attack News : बरेली के एक गांव में 12 वर्षीय अयान अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक से कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा। कुत्‍तों को देख बच्‍चे घबरा गए और भागने लगे। इसी दौरान उन्‍होंने अयान पर हमला कर उसे दौड़ा लिया।

Dog Attack News : यूपी के बरेली में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक लोगों को अपना शिकार बनाने वाले कुत्‍ते अब आदमखोर हो चुके हैं। इस बार भी जानवरों के इस झुंड ने एक मासूम को को नोंच-नोंच कर उसे मार डाला। जबकि दूसरे बच्‍चे को बुरी तरह से घायल कर दिया। सीबी गंज की इतनी डरावनी घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना वो हैरान रह गया। स्‍थानीय लोगों ने बताया है कि ये घटना कोई नई नहीं है, ऐसा पहले भी कई बार होता रहा है। इस इलाके में पहले भी कई बच्‍चों को कुत्‍तों द्वारा शिकार बनाए जाने की खबरें आती रही हैं, जिनमें से कई बच्‍चों की मौत हो चुकी है।

​Dog Attack News, Bareilly News, Bareilly Dog Attack News

खूंखार कुत्‍तों ने बच्‍चे को बनाया शिकार। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

खेलते वक्‍त झुंड ने बोला धावा

सीबी गंज क्षेत्र के खना गौटिया गांव इलाके में 12 वर्षीय अयान अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक से कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा। कुत्‍तों को देख बच्‍चे घबरा गए और भागने लगे। इसी दौरान उन्‍होंने अयान पर हमला कर उसे दौड़ा लिया। जैसे ही अयान जमीन पर गिरा तुरंत कुत्‍तों ने उसके शरीर को नोंचना शुरू कर दिया। अयान के साथ भाग रहा बच्‍चा भी इसी घटना का शिकार का होते-होते बचा। जैसे ही पड़ोसी शादाब ने कुत्तों द्वारा अयान को नोंचते हुए देखा वैसे ही वो वहां पर पहुंचा और अन्‍य लोगों की मदद से कुत्‍तों को भगाया। जब तक कुत्‍ते भागे तब तब काफी देर हो चुकी थी। कुत्‍तों के हमले से अयान जख्‍मी और खून से लथपथ हो चुका था। लोगों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed