दिल्ली में जिस लाश को कुत्ते खाते मिले, उसके बारे में जान कर पुलिस भी सिहर गई; 16 साल की मासूम के साथ दोस्त की गद्दारी

Delhi Crime News: दिल्ली के स्वरूप नगर में एक सड़ी-गली लाश मिली थी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। उस लाश की मिस्ट्री अब पुलिस ने सुलझा ली है।

Delhi Crime News: बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग से इस तरह से दरिंदगी की गई है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जिस लड़के पर 16 साल की लड़की ने भरोसा किया, वही हैवान निकाला। पहले तो नाबालिग के साथ उसने रेप किया और जब लड़की ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद भी मासूम को चैन नहीं मिली, उसकी लाश को ऐसी जगह फेंक दिया गया, जहां कुत्ते नोच कर उसे खाने लगे।

delhi swaroop nagar

दिल्ली में स्वरूप नगर में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed