एयरोसिटी के होटल से चल रहा था देह व्यापार, सोशल मीडिया पर भेजते थें लड़कियों की तस्वीरें, 6 दबोचे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 09:11 AM IST

Flesh trade racket in Aerocity : पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं को होटल के कमरे से हिरासत में लिया गया जबकि तीन को होटल के बाहर से पकड़ा गया। मौके पर एक दलाल भी हत्थे चढ़ा। पुलिस का कहना है कि इस बात की सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट होटल से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

Flesh trade racket in Aerocity : क्रिसमस एवं नए साल से पहले दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी के एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। होटल से पांच महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया। सूचना मिलने पर एयरोसिटी स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शनिवार रात एयरोसिटी के एक प्राइवेट होटल में छापा मारा गया। यहां से पांच महिलाओं सहित छह लोगों को पकड़ा गया।

sex racket busted in Aerocity

एयरोसिटी के एक होटल से चल रहा था देह व्यापार का धंधा।

दो होटल के बाहर से पकड़े गए

पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं को होटल के कमरे से हिरासत में लिया गया जबकि तीन को होटल के बाहर से पकड़ा गया। मौके पर एक दलाल भी हत्थे चढ़ा। पुलिस का कहना है कि इस बात की सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट होटल से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने होटल पर रेड किया।

End of Feed