Delhi Crime: बदमाश का दुस्साहस, लड़की को कार के अंदर खींचने की कोशिश की, पुलिस ने दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 6, 2023, 12:06 AM IST

Man tries to drag girl inside car: दिल्ली में अपराधियों के दुस्साहस बढ़ते ही जा रहे हैं इसी क्रम में एक मामला दिल्ली के पांडवनगर से सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पांडव नगर में एक व्यक्ति ने एक लड़की को अपनी कार में खींचने की कोशिश की
  • लड़की ने कार के भीतर जाने से इनकार किया तो उसे तेजाब से हमला करने की धमकी दी
  • 27 वर्षीय आरोपी योगेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली के पांडव नगर में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय एक लड़की को अपनी कार में खींचने की कोशिश की। इस दौरान लड़की घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद से फरार चल रहे 27 वर्षीय आरोपी योगेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शशि गार्डन का रहने वाला है। इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि लड़की ने कार के भीतर जाने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे तेजाब से हमला करने की धमकी भी दी थी।

crime news

प्रतीकात्मक फोटो

पूर्व डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा, 'पांडव नगर थाने में मिली शिकायत में कहा गया है कि किराना दुकान चलाने वाले आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली पीड़िता को धमकी भी दी थी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।'

End of Feed