Kanjhawala Case: लड़की को कार से घसीटने के मामले पर गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत मांगी रिपोर्ट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2023, 08:24 PM IST

Delhi Kanjhawala Girl Accident update: कंझावला में युवती की मौत के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वे जल्द रिपोर्ट तैयार करें और उचित कार्रवाई करें।

KEY HIGHLIGHTS

  1. गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे इस केस की एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें सौंपे
  2. सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में दिखा
  3. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया

दिल्ली में स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मारने और फिर उसके शव को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना के एक दिन बाद बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस बलात्कार के मामले को दुर्घटना मानकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है वहीं इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि वे इस केस की एक विस्तृत रिपोर्ट उन्हें तुरंत सौंपे।

amit shah on Kanjhawala Girl Accident

कंझावला में युवती की मौत के मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट

वहीं इससे पहले कंझावला इलाके में कार से घसीटकर लड़की की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने बयान दिया पुलिस ने सोमवार को कहा कि मृतक लड़की अंजली की बॉडी करीब 47 मिनट तक कार में घसीटी जाती रही लेकिन इस दौरान किसी ने भी कार को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, पुलिस का दावा है कि 31 दिसंबर एवं एक जनवरी की दरम्यानी रात राजधानी की सड़कों पर पुलिसकर्मियों की अत्यधिक तैनाती थी। इस घटना के बारे में शिकायत और अपनी कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया है।

End of Feed