Kanjhawala Case Update: न्यू ईयर मनाने मुरथल से लौट रहे थे, रास्ते में शराब का दौर भी चला फिर स्कूटी को मारी टक्कर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2023, 10:21 PM IST

Delhi Kanjhawala Girl Accident update:कंझावला में स्कूटी सवार एक युवती की मौत के मामले में जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी नया साल मनाने मुरथल गए वहां से लौटते समय शराब पी गई फिर देर रात स्कूटी को टक्कर मारने से युवती की जान चली गई।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुरथल जाने और आने के दौरान गाड़ी में शराब का दौर चल रहा था
  2. गाड़ी चलाने वाले को लगा भी की कुछ फंसा हुआ है लेकिन बाकियों ने कहा कुछ नहीं है
  3. जिससे गाड़ी ली थी उसे गाड़ी वापस की और उसे बता भी दिया की एक्सीडेंट हुआ है

दिल्ली के कंझावला में स्कूटी सवार एक युवती की भयानक मौत मामले में खुलासे हो रहे हैं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी अमित अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आया और इस सब ने मिलकर प्लान किया कि न्यू ईयर की पार्टी की जाए। मुरथल जाने के लिए तय किया गया। मुरथल पर बहुत भीड़ होने के कारण खाना नहीं मिला। इसके बाद पांचों वापस आ गए।

Delhi Kanjhawala Girl Accident update

कंझावला में स्कूटी सवार एक युवती की भयानक मौत मामले में खुलासे हो रहे हैं

करीब ढाई बोतल शराब पी गई!

मुरथल जाने और आने के दौरान गाड़ी में शराब का दौर चल रहा था। सभी शराब पी रहे थे, सूत्रों की माने तो करीब ढाई बोतल शराब पी गई। वापसी में पीरागढ़ी के पास खाना खाया, पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जब मनोज मित्तल को घर छोड़ने जा रहे थे तब स्कूटी से आमने सामने टक्कर हुई। 2 से ढाई बजे के बीच हुई टक्कर।

End of Feed