Delhi Girl Accident: दिल्ली में एक लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की को नशे में धुत्त लड़कों ने पहले गाड़ी से धक्का मारा और 4 किलोमीटर तक घसीटते गए। जिसके बाद उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली।
दिल्ली में लड़की से हैवानियत
पहले जताई गई थी रेप की आशंका
पहले, यह संदेह था कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था, फिर घसीट कर ले जाने से पहले उसकी हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब कहा है कि रेप नहीं हुआ है। बल्कि एक्सीडेंट के बाद उसे घसीटा गया है।
हैवानियत की हद पार
लड़की के साथ हैवानियत की हद पार की गई है। लड़की को पहले धक्का मारा गया, फिर उसे लगभग 4 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में लड़की के तन पर कपड़ा तक नहीं बचा। उसकी लाश नग्न अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली।
स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी देते कहा- "दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?"
दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में स… t.co/JNeYKxpOO7
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
पुलिस ने क्या कहा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में तड़के करीब 3:24 बजे फोन आया। अधिकारी ने कहा- "कॉल करने वाले ने कहा कि एक लड़की का शव एक बलेनो कार से बंधा हुआ था और घसीटा जा रहा था। कंझावला पुलिस स्टेशन की टीम ने कॉलर से उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से बार-बार संपर्क किया। बाद में कॉल करने वाले ने वाहन की पहचान ग्रे बलेनो कार के रूप में की।"
सुल्तानपुरी की घटना में पुलिस ने यौन शोषण से किया इनकार, डीसीपी आउटर हरेंद्र सिंह बोले- 'सड़क हादसे की वजह से लड़की… t.co/BQmDcVPoz7
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
कार्रवाई शुरू
पीसीआर कॉल मिलने के बाद, एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और पिकेट लाइन पर तैनात कर्मचारियों को सूचित किया गया। वाहन की तलाश करने का संदेश भी फ्लैश किया गया। बाद में, लगभग 4:11 बजे, पुलिस को कंझावला इलाके में एक शव पड़े होने के बारे में दूसरी पीसीआर कॉल मिली। मौके पर रोहिणी जिले की क्राइम टीम को भी बुलाया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के शव को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि कार का पता लगा लिया गया है।
