Delhi Crime News: महिला के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा चालक ने की थी घिनौनी करतूत

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस को 26 मई को शाम के वक्त कॉल मिली थी कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक महिला के सिर से खून निकल रहा है, उसके साथ एक छोटा बच्चा है और उसके साथ किसी ने मारपीट की है। जांच करने पर पुलिस को पता चला किया महिला के साथ बलात्कार किया गया है।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में एक मोहम्मद उमर उर्फ घुंचु नाम के बैटरी रिक्शेवाले को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना कोतवाली टीम को 26 मई को शाम के वक्त कॉल मिली थी कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक महिला के सिर से खून निकल रहा है, उसके साथ एक छोटा बच्चा है और उसके साथ किसी ने मारपीट की है।

Delhi Crime News

महिला के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 25 साल की एक महिला अपने 3 साल के बच्चे के साथ खून में सनी है। पुलिस उसे अरुणा आसिफ अली हॉस्पिटल ले गई जहां उसने ईलाज के दौरान बताया कि वो अपने पति के साथ पंजाब जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी वहां उसने अपने पति को प्लेटफॉर्म पर छोड़ा और वो कुछ सामान खरीदने के लिए अपने बेटे के साथ सदर बाजार चली गई।

End of Feed