Damoh News: एक ही घर में बिछ गईं चार लाशें, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

Damoh News: दमोह के कबीरपुर गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने सोते समय अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Damoh Murder Case

मध्य प्रदेश के दमोह में खौफनाक वारदात

कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय द्वारका पटेल के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने घर में सो रही अपनी पत्नी 25 वर्षीय खेमाबाई, सात वर्षीय बेटी उर्मिला, चार वर्षीय बेटे उमेश और एक वर्षीय बेटे राजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में चारों की मौत हो गई।

End of Feed