Cyber Crime: साउथ-वेस्ट दिल्ली में साइबर ठगी का कहर, ढाई साल में 30 करोड़ रुपये का नुकसान

सप्लाई करने वाले ठग फर्जी जॉब ऑफर, ईमेल और मोबाइल ऐप (APK) से लोगों को फंसाते हैं। सेक्टॉर्शन गैंग सोशल मीडिया/डेटिंग ऐप पर वीडियो कॉल से जाल बुनते हैं और बाद में ब्लैकमेल करते हैं।

साउथ-वेस्ट दिल्ली के लोग इन दिनों साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले ढाई साल में यहां के लोगों से करीब 30 करोड़ रुपये ठग लिए गए। ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम और फर्जी नौकरी के ऑफर सबसे बड़े जाल साबित हो रहे हैं, जिनमें ज्यादातर 18 से 44 साल की उम्र के लोग फंस रहे हैं।

cyber crime

साइबर क्राइम (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

इस साल के आंकड़े

4 सितंबर 2025 तक साइबर पुलिस ने 90 केस दर्ज किए हैं, जिनमें लोगों से 5.07 करोड़ रुपये ठगे गए। पुलिस ने इनमें से 56 केस सुलझा लिए और 147 आरोपी गिरफ्तार किए। साथ ही करीब 2.27 करोड़ रुपये वापस भी दिलाए गए।

End of Feed