Sapna Chaudhary: दिक्कत में फंसी हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

Arrest Warrant Against Haryanvi Dancer Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक मुश्किल में फंसती दिख रही हैं, उनके खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी
  2. पवन चावला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी
  3. 2021 में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी

Arrest Warrant Against Haryanvi Singer & Dancer Sapna Choudhary: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में सिंगर सपना चौधरी के गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। सपना के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने चार्जशीट दाखिल की है। पवन चावला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 2021 में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Haryanvi dancer Sapna Choudhary Cheating  Case

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) रश्मि गुप्ता ने सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है, क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। CJM ने कहा, 'आरोपी की ओर से सुनवाई के आखिरी दिन (LDOH) छूट मांगी गई थी। आज भी, आरोपी को कॉल किए जाने के बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुई।'

End of Feed