Khera Double Murder: प्यार में साथ भागे जोड़े की हत्या, मदद का झांसा देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म

गुजरात के खेड़ा में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई। घर से भागे एक प्रेमी युगल को एक व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर मौत के घाट उतार दिया और युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने 30 घंटे में केस सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Kheda Crime News: बुधवार की बात है, गुजरात के खेड़ा जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई। एक युवक और युवती की निर्मम हत्या कर फेंकी गई लाशें बरामद हुईं। लड़की के साथ बलात्कार हुआ था। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की की अगले ही दिन शादी होने वाली थी।

gujrat khera double murder

मामले की जांच कर रहे अधिकारी। इनसेट में आरोपी प्रकाश

क्या है पूरा मामला

गुजरात के पंचमहल की एक युवती की गुरुवार को शादी थी। युवती का प्रेम प्रसंग किसी और युवक से था, जिसकी वजह से शादी से दो दिन पहले ही वह प्रेमी के साथ भाग गई। जोड़ा भागकर खेड़ा जिले के डाकोर में आ गए थे और रहने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात मूल रूप से पंचमहाल और वर्तमान में खिजलपुर में रहने वाले प्रकाश उर्फ पक्को चंदूभाई नीना से हुई। प्रकाश और प्रेमी युगल के बीच हुई बातचीत के दौरान ही प्रकाश को पता चला कि वे दोनों प्रेमी हैं और घर से भागकर आए हैं। बाद में उन दोनों को अपने विश्वास में लेते हुए उसने उन्हें रुकने की व्यवस्था का आश्वासन दिया।

End of Feed