क्राइम

पहलगाम आतंकी हमले के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस, VHP की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

Maharashtra News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस डालने के आरोप में महाराष्ट्र के करमाला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस डालने के आरोप एक शख्स गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस डालने के आरोप में महाराष्ट्र के करमाला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की शिकायत के बाद की गई है। करमाला तालुका के शेलगांव वांगी निवासी शख्स पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पहलगाम आतंकी हमले के समर्थन में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। इस स्टेटस से इलाके में तनाव पैदा हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर अजहर को हिरासत में ले लिया है।

युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक सामग्री डाली

शिकायतकर्ता लक्ष्मण बबन साखरे ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 8:45 बजे उनके दोस्त नागेश पंडित वालुंजकर ने उन्हें सूचना दी कि शेलगांव वांगी में किसी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक सामग्री डाली है। लक्ष्मण ने नागेश से स्टेटस की तस्वीर मांगी और जांच करने पर पाया कि अजहर आसिफ शेख ने पहलगाम हमले का समर्थन करने वाला स्टेटस डाला था। इस स्टेटस में ऐसी सामग्री थी, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली थी।

लक्ष्मण ने अपनी शिकायत में कहा कि अजहर के इस कृत्य से न केवल समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुईं, बल्कि इलाके में भय और अशांति का माहौल भी पैदा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करमाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करमाला पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अजहर ने यह स्टेटस क्यों और किस मकसद से डाला। साथ ही, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article