जयपुर

Bhilwara Triple Murder: दरवाजा खोलते ही पुलिस के उड़े होश, 2 साथियों के काटे प्राइवेट पार्ट; साइको किलर ने की 3 हत्याएं

Bhilwara Triple Murder: राजस्थान के भीलवाड़ा में 2 दिन में 3 वीभत्स हत्याओं का खुलासा हुआ है। अयप्पा मंदिर के चौकीदार की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी ने 2 और साथियों को मौत के घाट उतार कर उनके प्राइवेट काट दिए। आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Image

भीलवाड़ा में ट्रिपल मर्डर

Bhilwara Triple Murder: भीलवाड़ा शहर में दो दिन में तीन लोगों की वीभत्स हत्या के बाद उनके शव बरामद होने से सनसनी का माहौल है। इन सभी हत्याओं को साइको किलर दीपक नायर ने अंजाम दिया। रमा विहार में अयप्पा मंदिर के चौकीदार लाल सिंह हाड़ा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बापूनगर में आरोपी दीपक के घर से उसके दो साथियों के चेहरे जली डेडबॉडी मिली। आरोपी ने मृतक दोनों साथियों के प्राइवेट पार्ट काट दिए थे। शव तीन दिन पुराने होने से बदबू मार रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिए।

2 साथियों की हत्या कर काट दिए प्राइवेट पार्ट

सुभाषनगर पुलिस हत्यारोपी दीपक नायर के बापू नगर स्थित घर पर पुलिस पहुंची तो वहां घर से बदबू आ रही थी। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो अंदर का माजरा देखकर दंग रह गई। घर के अंदर कई दिन पुरानी दो लाशें सड़ी गली हालत में पड़ी हुई थी। आरोपी ने मृतक दोनों साथियों मोनू टांक और संदीप भारद्वाज के प्राइवेट पार्ट काट दिए थे। दोनों के चेहरे और हाथ पैर जले हुए थे।

चौकीदार की हत्या के मामले में आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद बापूनगर में उसके घर गई तब आरोपी दीपक के घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। लिहाजा आरोपी ने डर से बताया कि उसने अंदर दो और साथियों की हत्या कर शव अंदर रखे हुए हैं। उसकी यह सुनकर पुलिस दंग रह गई। फिलहाल, प्रतापनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article