संभल में मस्जिद से लेकर मदरसे तक सरकार को लगा रहे चूना, आम लोगों की तो पूछिए ही मत, 250 से 300 घरों पर पड़ा छापा

संभल के कुछ इलाकों में बिजली कर्मियों के खिलाफ हमले भी हुए थे, जिसके बाद करीब दो महीने पहले बिजली विभाग ने जिलाधिकारी से तिमरदास सराय, दीपा सराय, तुर्तीपुर इल्हा, हिंदूपुरा खेड़ा जैसे कुछ इलाकों के बारे में अनुरोध किया था कि वहां जांच की जाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • संभल में पुलिस और बिजली विभाग का अभियान
  • बिजली चोरी के खिलाफ अभियान
  • कई इलाकों में मारे गए छापे

संभल में शनिवार को तड़के सुबह पुलिस ने करीब 250 से 300 घरों में छापा मारा। इस छापे के दौरान एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे हर कोई हैरान है। संभल में स्थित कई मस्जिद और मदरसों में पिछले कई सालों से चोरी से बिजली उपयोग की जा रही है। इसके अलावा कई घरों में भी बिजली चोरी से यूज की जा रही थी।

sambhal police

संभल में मस्जिद-मदरसे में पकड़ी गई बिजली चोरी (फाइल फोटो)

End of Feed