देश

संभल हिंसा में बड़ा खुलासा: घटनास्थल से तलाशी में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस के खोखे!-Video

Sambhal Violence: संभल में हुई हिंसा के बाद अब जांच में कुछ अहम खुलासे हो रहे हैं बताते हैं कि घटना में विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल हुआ है, हालांकि ये अभी जांच का विषय है।

Image

हिंसा प्रभावित इलाके की जांच में छह खाली कारतूस बरामद

Photo : ANI

Sambhal Violence Update: यूपी के संभल में हुई हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने आता दिख रहा, बताते हैं कि इस घटना में विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल हुआ है, जांच ये बड़ा खुलासा होने की बात सामने आ रही है, यूपी पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने संभल के हिंसा प्रभावित इलाके में जांच की और छह खाली कारतूस बरामद किए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम ने जब हिंसा वाली जगह की नालियां खंगाली तो सर्च ऑपरेशन में टीम को मौके से पाकिस्तान मेड 9 MM का खोखा बरामद हुआ वहीं इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है

इस घटना के बाद संभल में पांच दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रही और बाहरी लोगों के एंट्री पर भी रोक थी हालांकि बाहरी लोगों के एंट्री पर अभी भी रोक है वहीं जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 10 दिसंबर तक लागू रहेगी।

राहुल गांधी को सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं

राहुल गांधी को सम्भल में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली है, बताया जा रहा है कि वहां धारा 163 लगे होने की वजह से प्रशासन ने राहुल गांधी के सम्भल आने पर रोक लगाई गई है, DM सम्भल ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर राहुल गांधी को जिले की सीमाओं में ही रोकने का निर्देश जारी करने की मांग की।

अखिलेश ने संभल हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह घटना जनता का ध्यान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा की एक सोची-समझी रणनीति है। भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं, वे एक दिन देश के सौहार्द और भाईचारे को खो देंगे।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article