'जामताड़ा गैंग' का नया जाल, फर्जी वेबसाइट से कैनरा बैंक के ग्राहक को लगाया 27.10 लाख का चूना, दिल्ली पुलिस ने 2 को दबोचा

मामला जुलाई 2021 का है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता बिश्वजीत पॉल को चेक से जुड़ी जानकारी चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर कैनरा बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया।

साइबर ठगी के एक पांच साल पुराने मामले में दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फर्जी बैंक वेबसाइट तैयार करने और नकली कस्टमर केयर सेवाओं के जरिए लोगों को ठगने वाले नेटवर्क में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। दोनों आरोपी 30 अक्टूबर 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

cyber fraud

प्रतीकात्मक फोटो

यह मामला जुलाई 2021 का है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता बिश्वजीत पॉल को चेक से जुड़ी जानकारी चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर कैनरा बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान उन्हें एक नंबर मिला, जिसे उन्होंने बैंक का हेल्पलाइन नंबर समझकर कॉल कर दिया।

End of Feed