दाऊद के गढ़ पाकमोडिया स्ट्रीट में फिर चला BMC का बुलडोजर, कभी यहीं से खड़ी हुई थी D-कंपनी की दुनिया

Dawood Ibrahim: जिस पाकमोडिया स्ट्रीट से दाऊद ने डी कंपनी की शुरुआत की थी, वहां पर आज बुलडोजर कार्रवाी हो रही है। BMC की बुलडोजर कार्रवाई ने एक बार फिर दाऊद के पुराने ठिकाने को चर्चा में ला दिया है।

Dawood Ibrahim: मुंबई की पाकमोडिया स्ट्रीट... यह महज दक्षिण मुंबई की एक सड़क नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के अतीत और उसकी अपराध की दुनिया से जुड़ी एक अहम जगह है। इसी इलाके में दाऊद का पुश्तैनी घर था। यहीं उसका बचपन बीता, शुरुआती पढ़ाई हुई और आगे चलकर उसने स्थानीय लड़कों को जोड़कर अपने गिरोह की नींव रखी, जो बाद में D-कंपनी के नाम से कुख्यात हुआ। अब इसी पाकमोडिया स्ट्रीट पर BMC की बुलडोजर कार्रवाई ने एक बार फिर दाऊद के पुराने ठिकाने और मुंबई अंडरवर्ल्ड के इतिहास को चर्चा में ला दिया है।

End of Feed