पैसे उधार देना पड़ा महंगा, गुजरात में बिजनौर के युवक की बेरहमी से हत्या; दोस्त ने ही शव के टुकड़े कर नाले में फेंका

Murder Mystery: गुजरात में बिजनौर के युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया, जहां पर दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद शव के 9 टुकड़े कर उसे नाले में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कबूला कि उसने हत्या के बाद शव के टुकड़े किए और भेस बदलकर शव के टुकड़ों को नाले में फेंक दिया।

Murder Mystery: गुजरात के भरूच से एक ऐसा वाकया सामने आया जहां पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के 9 टुकड़े कर नाले में फेंका गया। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके अपने दोस्त पर ही लगा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और वह गुजरात के भरूच स्थित अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।

Crime

गुजरात में बिजनौर के युवक की बेरहमी से हत्या

क्या है पूरा मामला?

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी सचिन चौहान की बेरहमी से हत्या हो गई, जो बीते 15 सालों से भरूच की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। हत्या का आरोपी शैलेंद्र नूरपुर के गांव जोगीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी शैलेंद्र भरूच की ही एक अलग कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों एक ही कमरे में रहते थे। हालांकि, शादी के बाद सचिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ अलग रहने लगा था।

End of Feed