क्राइम

मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 21 राउंड भी बरामद; क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 7 पिस्तौल और 21 राउंड जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोग बिहार, हरियाणा और राजस्थान से है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

Image

मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Crime: मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई के अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 7 पिस्तौल और 21 राउंड जब्त किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोग अलग-अलग राज्यों से मुंबई आए थे। गिरफ्तार किए गए लोग बिहार, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों से आए थे। सभी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आगे की जांच यह समझने के लिए की जा रही है कि हथियारों के साथ मुंबई पहुंचने का इन सभी का मकसद क्या था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है -

1. विकाश दिनेश ठाकुर उर्फ विक्की, उम्र 24 साल

2. सुमित कुमार मुकेश कुमार दिलावर, उम्र 26 साल

3. देवेंद्र रूपेश सक्सेना, उम्र 24

4. श्रेयस सुरेश यादव, उम्र 27

5. विवेक कुमार नागेंद्र साहा गुप्ता, उम्र 22 साल

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 1951 की धारा 135, बीएनएस की धारा 55, 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!