'दृश्यम' देखकर बनाया मर्डर प्लान, 2000 KM का सफर, पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, एक कॉल ने खोला राज

सूरत से करीब 2000 किलोमीटर दूर बिहार आकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और वापस सूरत लौट गया। हालांकि, पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसकी चालाकी एक गलती से धरी रह गई।

Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने 'दृश्यम' फिल्म से प्रेरित होकर अपने ही पिता की हत्या की खौफनाक साजिश रची। सूरत से करीब 2000 किलोमीटर दूर बिहार आकर उसने वारदात को अंजाम दिया और वापस सूरत लौट गया। हालांकि, पुलिस की नजरों से बचने के लिए बनाई गई उसकी डिजिटल चकमा देने की रणनीति एक छोटी सी गलती के कारण नाकाम हो गई।

Murder plan

बेटे ने पिता की कर दी हत्या (AI Image)

पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के हलई/दरवा गांव के निवासी रघुवीर सहनी (50 वर्ष) और उनके 26 वर्षीय बेटे शिवशंकर सहनी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद और जमीन बेचने को लेकर झगड़ा होता रहता था। सूरत में रहकर काम करने वाले शिवशंकर ने हाल ही में सिनेमाघर में 'दृश्यम' फिल्म देखी। फिल्म से प्रभावित होकर उसने पुलिस को डिजिटल लोकेशन और टाइमलाइन के मामले में गुमराह करने की साजिश तैयार की।

End of Feed