बिहार में पूर्व मंत्री छेदी राम की दबंगई, राइफल ले पहुंच गए जमीन कब्जा करने! पुलिस ने धर दबोचा

बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। छेदी राम जमीन कब्जा करने के लिए हथियार लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम गिरफ्तार
  • जमीन कब्जा करने पहुंचे थे छेदी राम
  • छेदी राम के पास से मिली दो राइफल

बिहार में अपराध किस कदर बढ़ रहा है, उसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि एक पूर्व मंत्री छेदी राम हथियार लेकर खुद जमीन कब्जा करने पहुंच गए। वो तो अच्छा हुआ कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और मौके पर पहुंचकर उसने छेदी राम को गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गई।

End of Feed