राजधानी दिल्ली के चर्चित निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासे की खबर है सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने पिता विरेन्द्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को हिरासत में लिया है वहीं सूत्रों के मुताबिक ये भी सामने आ रहा है किसाहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 मे ही नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।
दिल्ली के निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासे की खबर
साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था इसलिए वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 मे उसका रिश्ता तय कर दिया और लकड़ी वालो से बात छिपाई की साहिल पहले से शादीशुदा है और उसने आर्य समाज मंदिर में किसी और लड़की से शादी कर रखी थी।
साहिल ने फोन से अपने चैट्स डिलीट कर दिए थे
पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद किए है।पुलिस सूत्र निक्की की लाश को फ्रिज मे छुपाने मे उसके दोस्त और कजिन भाई ने साथ दिया था। पुलिस के मुताबिक साहिल ने निक्की की हत्या के बाद दोनों के फोन से अपने चैट्स डिलीट कर दिए थे।
गौर हो कि अभी इस घटनाक्रम के बीच साहिल गहलोत ने बताया कि उसने कब, कहां निक्की को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के मुताबिक साहिल ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। साहिल का कहना है कि 9 फरवरी की रात कई घंटों तक वो इधर उधर घुमते रहे। 10 फरवरी, सुबह साढ़े आठ से 9 के बीच दिल्ली के निगमबोध के घाट पार्किंग लॉट में निक्की को मार डाला।
CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस
सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल ने निक्की के साथ अपने सभी व्हाट्सऐप चैट को डिलीट कर दिया ताकि किसी तरह का सबूत ना रहे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उत्तमनगर, निजामुद्दीन और कश्मीरी गेट तक लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने निक्की के पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। बता दें कि निक्की यादव उत्तम नगर में परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
10 फरवरी को निक्की की हत्या की और 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की के साथ शादी
साहिल गहलोत के बारे में जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक 10 फरवरी की सुबह उसने अपनी प्रेमिका निक्की की हत्या की और 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की के साथ रीति रिवाज से शादी की। वहीं 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी कर निक्की के बारे में जब जानकारी नहीं मिली तो परिवार वाले परेशान हुए और निक्की के दोस्तों से पूछताछ किया। निक्की के दोस्तों ने साहिल का नंबर दिया। लेकिन साहिल लगातार गुमराह करता था। पुलिस को निक्की के परिवार वालों ने साहिल के बारे में जानकारी दी उसके बाद वो दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया।
'साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए'
इससे इतर साहिल ने जिस लड़की से शादी की है उसके परिवार में मातम है। लड़की के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और मां ने ही पालनपोषण किया था। इस घटना के बाद उस परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 14 तारीख को पता चला कि साहिल ने एक लड़की की हत्या की। इस बीच निक्की के परिवार की मांग है कि साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
