Feviquik से होंठ चिपकाकर अयान ने की थी दरिंदगी… अब आरोपी के घर को प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के गुना में लड़की के साथ फेवीक्विक वाली बर्बरता के मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चलवा दिया।

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के गुना में लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के युवक ने Feviquick लगा कर बर्बरता की थी, जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच-पड़ताल की। अब आज प्रशासन ने आरोपी अयान के घर पर बुलडोजर चला दिया है। जानकारी के अनुसार गुना में जिस आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला है, उसने एक लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान अयान ने लड़की के साथ मारपीट की और बुरी तरह प्रताड़ित किया।

Madhya Pradesh Crime News

Feviquick लगा कर बर्बरता करने वाले युवक के घर चला बुलडोजर

बीते 17 अप्रैल को युवक ने की थी हैवानियत

जानकारी के अनुसार, बीते 17 अप्रैल की रात अयान ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं थी। अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए हुए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए। पुलिस ने आरोपी अयान पठान के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उसके घर में ले गई, जहां फेवीक्विक, बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप मिला। इसी दौरान जांच की गई तो पता चला कि आरोपी अयान पठान के मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर है। जिसके बाद नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाया गया था। आरोपी अयान पठान ने जिस लड़की के साथ दरिंदगी की, अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

End of Feed