Aryan Khan Drugs Case: जांच में मिली कई खामियां, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप; कार्रवाई की सिफारिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:56 PM IST

Aryan Khan Drugs Case: 2 अक्टूबर 2021 को समीर वानखेड़े और एनसीबी अधिकारियों की एक टीम ने क्रूज जहाज कॉर्डेलिया पर छापा मारा था। इसी छापे के बाद आर्यन खान सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तब आर्यन खान कई दिनों तक जेल में रहे थे। इस मामले में समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस में अब अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। जांच में सामने आया है कि इस मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने लापरवाही बरती थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सतर्कता विभाग ने पिछले साल अक्टूबर में ब्यूरो के पूर्व क्षेत्रीय प्रमुख समीर वानखेड़े के नेतृत्व में कॉर्डेलिया क्रूज शिप ड्रग बस्ट जांच में अनियमितताएं पाई हैं। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को तब 19 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

ब्यूरो के मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि 3,000 पन्नों की आंतरिक सतर्कता रिपोर्ट को एनसीबी के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान को सौंप दी गई है। इसी रिपोर्ट में कम से कम सात एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इन अधिकारियों को लेकर जब ज्ञानेश्वर सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नाम लेना उचित नहीं होगा। हमने सभी पहलुओं पर जांच की है। हमने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आने वाले समय में उनपर कार्रवाई होगी।

End of Feed