Uttarakhand encounter: एक ऐसा एनकाउंटर जिसमें पुलिस वाले खुद बन गए मुजरिम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:43 PM IST

उत्तराखंड के काशीपुर स्थित गांव भारतपुर में यूपी पुलिस की टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश दी थी।

आम तौर पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ होती है और ज्यादातर केस में बदमाश मारे भी जाते हैं। पुलिसवाले चोटिल होते हैं हालांकि उनकी संख्या बेहद कम होती है। यहां पर हम एक ऐसे एनकाउंटर का जिक्र करेंगे जिसमें बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, एक महिला की मौत हो चुकी है, दो पुलिस वाले लापता है और कुछ का इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं मुठभेड़ में शामिल पुलिस वाले पर मर्डर के मुजरिम भी हैं। बात हम उत्तराखंड और यूपी की बात कर रहे हैं। मुठभेड़ जहां हुई वो उत्तराखंड में है और मुठभेड़ में शामिल पुलिस वाले यूपी के हैं।

crime scene

उत्तराखंड में एनकाउंटर के दौरान महिला की मौत

मुठभेड़ के दौरान बदमाश फरार

मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस एक बदमाश को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर के भारतपुर गांव जाती है। बदमाश को पकड़ने के दौरान गोलीबारी होती है और एक महिला की मौत हो जाती है और यहीं से मामला बदल जाता है। भारतपुर गांव के लोगों ने पुलिस पार्टी को बंधक बना लिया और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस वालों को छुड़ाया गया। लेकिन दो पुलिस वालों के बारे में जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोलीबारी में बीजेपी के एक स्थानीय नेता गुरताज भुल्लर की पत्नी की मौत हो गई। इस मुठभेड़ के बारे में मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि पुख्ता जानकारी के आधार पर 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस थाने की पार्टी भारतपुर गांव गई थी। हालांकि बदमाश वहां से भाग गया। जब हमारी टीम वहां पहुंची तो हमें बंधक बनाने के साथ हथियार भी छीन लिए गए।

End of Feed