दिल्ली के भजनपुरा में सनसनीखेज वारदात, Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 30, 2023, 12:21 PM IST

मृतक की पहचान हरप्रीत गिल के रूप में हुई है और घायल गोविंद सिंह (32) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 11:37 बजे भजनपुरा के सुभाष विहार में हुई....

Murder in Delhi: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने अमेजन के एक सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हरप्रीत गिल के रूप में हुई है और घायल गोविंद सिंह (32) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 11:37 बजे भजनपुरा के सुभाष विहार में हुई और पुलिस कंट्रोल रूम को रात 11:53 बजे कॉल की गई।

Amazon manager murdered in Delhi

दिल्ली के भजनपुरा में अमेजन के मैनेजर की हत्या

वहीं, दिल्ली पुलिस ने हमले को अंजाम देने वाले गैंग का पता लगा लिया है। पुलिस के मुताबिक माया गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इस मामले में एक आरोपी समीर की तलाश है।

End of Feed