मामी को मारा, कुत्ते को मारा लेकिन तोते को 'हल्का' समझ छोड़ दिया, फिर पलटी बाजी और मिट्ठू ने ही भिजवा दिया जेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2023, 09:59 PM IST

Agra Parrot: आगरा में एक तोते ने हत्यारे का पूरा खेल खराब कर दिया। आज सिर्फ उस तोते की वजह से आरोपी उम्रकैद की सजा काट रहा है। इस घटना में पुलिस को शुरुआत में कोई सबूत हाथ नहीं लगा था, लेकिन सिर्फ एक तोते की वजह से हत्यारा पकड़ा गया।

Agra Parrot: यूपी के आगरा में नौ साल पहले एक घर में दो हत्या होती है, एक महिला की और एक कुत्ते की। हत्या के बाद हत्यारे लूटपाट करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। इस दौरान हत्यारे सारे सबूत को मिटा देते हैं लेकिन एक गलती कर जाते हैं। उस घर में मौजूद एक तोते को वो जिंदा छोड़ देते है। हत्यारे सोचते हैं कि वो एक तोता उनका क्या बिगाड़ लेगा, लेकिन बाद में इसी तोते ने उनका खेल खराब कर दिया।

agra tota story

आगरा में तोते ने कातिल तक पुलिस को पहुंचाया (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

क्या है घटना

घर के मालिक का नाम विजय शर्मा था, जो पेशे से पत्रकार से थे और घटना के समय घर से बाहर थे। जब वो घर पहुंचे तो वहां अपनी पत्नी और पालतू कुत्ते को मरा पाया। घर की हालात देखकर वो हैरान रह गए, किसी तरह से अपने को संभाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

End of Feed