क्राइम

Family Suicide: बच्चों के असहनीय दर्द को नहीं बर्दाश्त कर पाए, मां-बाप ने दोनों बच्चों समेत कर ली आत्महत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2023, 07:21 PM IST

Hyderabad Suicide News: हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली बताते हैं कि डिप्रेशन के चलते परिवार ने ये खौफनाक कदम उठाया है जिसके चलते पूरा परिवार मौत के आगोश में चला गया।

Image

हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली (प्रतीकात्मक फोटो)

Hyderabad Family Suicide: हैदराबाद शहर से एक खौफनाक खबर सामने आई है यहां के कुशैगुडा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली, इस आत्महत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश, उसकी पत्नी वेधा और उसके दो बच्चों निशिकेथ और निहाल के रूप में हुई है।

सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीड़ित के परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है फिलहाल जांच चल रही है।

बच्चों के असहनीय दर्द को नहीं बर्दाश्त कर पाए

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और काफी इलाज के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे बताया जा रहा है कि दंपत्ति के दोनों बच्चे बीमारी से ग्रसित थे बड़ा बेटा जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो वहीं छोटा बेटा निहाल कान की समस्या से परेशान था पति-पत्नी ने दोनों का तमाम इलाज कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हो रहे थे बच्चों के दर्द को वह सहन नहीं कर पा रहे थे, वह लगातार डिप्रेशन में जाते जा रहे थे और आखिर में आकर पूरे परिवार ने मौत को गले लगा लिया। कुशाईगुड़ा पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष पी वेंकटेश्वरलू ने कहा कि कंडीगुडा क्षेत्र में एक पिता, मां और उनके दो बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article