खुद को 'जिहादियों के जीजा' बताने वाले नूंह हंगामे के आरोपी बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 17, 2023, 04:12 PM IST

nuh violence update: हरियाणा के नूंह में हुए हंगामे के आरोपी बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौर हो कि हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) में हुए हंगामे के आरोपी बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद (Faridabad) से गिरफ्तार कर लिया गया था, बलवा, धमकी और सरकारी काम में बांधा समेत हथियार से नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं उनपर लगाई गई हैं।

Accused of Violence in Nuh Haryana Bittu Bajrangi

नूंह में हुए हंगामे के आरोपी बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को खासी कवायद करनी पड़ी थी गौर हो कि इसका वीडियो भी सामने आया था, जब सादी वर्दी में हथियारों से लैस पुलिस वाले तीन गाड़ियों के काफिले के साथ उसके घर पहुंचे थे। जैसे ही बिट्टू ने पुलिसवालों को देखा वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिसवाले भी उसके पीछे भागे। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच ही लिया।

End of Feed