'ऑनलाइन चाकू' खरीदकर दिल्ली में स्कूली छात्र ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:09 PM IST

murder in delhi:मृतक छात्र की पहचान बुराड़ी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है जबकि उसके घायल पिता सतपाल की अस्पताल में इलाज चल रहा है, दीपांशु आदर्श नगर के सरकारी स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता था और अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ संतनगर बुराड़ी में रहता था

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्कूल में छुट्टी होने के बाद आपसी विवाद में दसवीं क्लास के एक छात्र साजिश के तहत अपने स्कूली दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ बीच बचाव में आए छात्र के पिता पर भी चाकू से हमलाकर उन्हें भी घायल कर दिया.. हत्या में इस्तेमाल चाकू आरोपी छात्र ने साजिश तहत ऑनलाइन खरीदा था।

murder

प्रतीकात्मक फोटो

आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है..पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र और उसके 5 दोस्तों को पकड़ लिया है..आरोपी छात्र के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है आरोपी छात्र ने बताया की मृतक स्कूल में दबंगई करता था और उनकी पिटाई कर देता था.. काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया

End of Feed